बीकोठी. रघुवंशनगर थाना पुलिस ने दुष्कर्म मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया . जानकारी देते हुए रघुवंशनगर थानाध्यक्ष शिशुपाल कुमार ने बताया कि मामले में एक आरोपी महिखण्ड वार्ड संख्या दो निवासी मो साजन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. बताते चले कि रघुवंशनगर थाना क्षेत्र में बीते 9 अगस्त की रात्रि 9 बजे शौच के लिए निकली 13 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था. इस मामले में पीड़िता द्वारा आपबीती सुनाने के बाद पीड़िता की मां ने रघुवंशनगर थाना में आवेदन देकर चार लोगों को आरोपी बनाते हुए कांड संख्या 91/25 दर्ज करायी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
