रेल पुलिस ने भारी मात्रा में बरामद की अंग्रेजी शराब

आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन के पूर्वी भाग रेलवे यार्ड के समीप झाड़ी से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है

झाझा. आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन के पूर्वी भाग रेलवे यार्ड के समीप झाड़ी से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. आरपीएफ पोस्ट कमांडर अनिता कुमारी ने बताया कि पदाधिकारी मुकेश कुमार व अन्य जवान लगातार अपना गश्ती का काम कर रहे थे. इसी दौरान सूचना मिली कि झाझा रेलवे स्टेशन के पूर्वी यार्ड के झाड़ी के समीप लावारिस हालत में एक बोरी व पिट्ठू बैग रखा है. छानबीन करने पर उसमें सफेद रंग के बोरी में रॉयल झारखंड लिक्विड 3 सौ एमएल की 47 बोतल के अलावा ब्लू रंग के पिट्ठू बैग में किंगफिशर स्ट्रॉन्ग प्रीमियम बियर 5 सौ एमएल का 12 केन विदेशी शराब बरामद की गयी है. बरामद शराब को आरपीएफ ने राजकीय रेल थानाध्यक्ष को सौंप दिया. इसको लेकर जीआरपी थानाध्यक्ष मधुसूदन ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >