रक्सौल-चर्लपल्ली के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने बढ़ाया परिचालन

Puja special train will run between Raxaul-Charlapally

मुजफ्फरपुर. दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. रक्सौल और चर्लपल्ली (हैदराबाद) के बीच चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि को अब पूजा स्पेशल के रूप में बढ़ा दिया गया है. इससे त्योहारों के दौरान यात्रियों को आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी. मिला विस्तार ट्रेन संख्या 07007 चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल: यह ट्रेन अब 3 सितंबर से 26 नवंबर 2025 तक प्रत्येक बुधवार को चर्लपल्ली से चलेगी. ट्रेन संख्या 07008 रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल: यह ट्रेन 5 सितंबर से 28 नवंबर 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को रक्सौल से चलेगी. ट्रेन संख्या 07051 चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल: यह ट्रेन 4 अक्टूबर से 29 नवंबर 2025 तक प्रत्येक शनिवार को चर्लपल्ली से चलेगी. ट्रेन संख्या 07052 रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल: यह ट्रेन 7 अक्टूबर से 2 दिसंबर 2025 तक प्रत्येक मंगलवार को रक्सौल से चलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LALITANSOO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >