शिक्षकों के आचरण पर बार-बार असहज हो रहा पूर्णिया विवि

वर्तमान में पीजी विभागाध्यक्ष की वायरल तस्वीर पर बैठी जांच

– वर्तमान में पीजी विभागाध्यक्ष की वायरल तस्वीर पर बैठी जांच – हाल में एक सांसद के समक्ष भी एक शिक्षक पर लगे थे गंभीर आरोप – एक प्रधानाचार्य पर छात्रों से अपशब्दों के प्रयोग करने का आरोप – लाइब्रेरी में आवासन का एक प्रधानाचार्य पर आरोप पूर्णिया. पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीन पीजी विभागों और अंगीभूत कॉलेजों में शिक्षकों के आचरण के मसले पर पूर्णिया विश्वविद्यालय बार-बार असहज हो रहा है. ताजा मामले में एक छात्रा के साथ पूर्णिया विवि के एक पीजी विभागाध्यक्ष की तस्वीर वायरल होने के बाद कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह को संज्ञान लेना पड़ा है. मगर इससे पहले भी आचरण संबंधित आरोप शिक्षकों पर लगे हैं. कुछ महीने पहले एक सांसद ने एक अंगीभूत कॉलेज में छात्रों के मुद्दे पर बैठक की थी. इस दौरान भी एक छात्रा के साथ एक शिक्षक के आचरण पर सवाल उठा था. जबकि विगत 30 जनवरी को सीनेट बैठक के बाहर हंगामे पर उतारू छात्र नेताओं का आरोप था कि एक कॉलेज के प्रधानाचार्य छात्रों के साथ अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं. एक प्रधानाचार्य पर आरोप लगाया कि उन्होंने लाइब्रेरी को ही अपने आवासन में शामिल कर लिया है. हालांकि पुराने मामलों में जांच के स्तर तक बात नहीं पहुंची. मगर इस बार पीजी विभागाध्यक्ष की वायरल तस्वीर को लेकर छात्र नेता विगत दिन वीसी की गाड़ी के आगे तक आकर बैठ गये. शैक्षणिक परिसरों से बाहर का वाकया होने के बाद भी कुलपति कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने मामले पर संज्ञान लिया है. यह वायरल तस्वीर शहर के एक होटल की है जिसमें विभागाध्यक्ष और एक छात्रा साथ में बैठे हैं. सामने में एक थाली परोसी हुई है. हालांकि इस वायरल तस्वीर की प्रमाणिकता जांच का विषय है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता. अब देखना यह है कि विवि प्रशासन की ओर से जांच का स्तर कैसे तय किया जाता है. विभागाध्यक्ष से शोकॉज होगा या फिर तस्वीर में दिख रही छात्रा का भी पक्ष जानने का प्रयास किया जायेगा. फोटो. 7 पूर्णिया 9 परिचय- ताजा प्रकरण में वीसी की गाड़ी के आगे बैठे छात्रों को समझाते पदाधिकारी (फाइल फोटो)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >