इटखोरी. इटखोरी-चतरा मुख्य मार्ग के मवेशी अस्पताल के किनारे फ्लेंक का कटाव होने से बड़ा गड्ढा उभर आया है. गड्ढे की गहराई लगभग तीन फीट व लंबाई 20 फीट है. इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. यह जिला मुख्यालय को जोड़नेवाली मुख्य सड़क है. इसके अलावा नेशनल हाइवे चौपारण को चतरा से जोड़ता है. सड़क से प्रतिदिन वरीय अधिकारी गुजरते हैं. पथ निर्माण विभाग का सब-डिवीजन कार्यालय भी बगल में है. इसके बाद भी विभागीय अधिकारी उदासीन हैं. मालूम हो कि पिछले दिनों मूसलाधार बारिश से सड़क किनारे की मिट्टी बह गयी थी, जिससे गड्ढा हो गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
