फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इश्तेहार

सरेंडर नहीं करने पर होगी कुर्की

अररिया. महिला थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त नगर थाना क्षेत्र के दियारी वार्ड संख्या 5 निवासी अक्षय कुमार के घर ढोल-बाजे के साथ इश्तेहार चिपकाया. पुलिस ने अभियुक्त के घर इश्तेहार चिपकाने के साथ घर पर मौजूद परिवार के सदस्यों को कानूनी कार्रवाई की जानकारी भी दी. इधर ढोल बाजे के साथ पहुंची पुलिस को देखकर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी. जानकारी के मुताबिक कुछ माह पूर्व उक्त अभियुक्त के विरुद्ध महिला थाना में पीड़ित की ओर से नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. कई दफा उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई थी उसके बाद फरार चल रहा था. कोर्ट के आदेश के बाद अभियुक्त घर इश्तेहार चिपकाया गया है. यदि आरोपित आत्मसमर्पण नही करता है तो उसके घर कुर्की जब्ती की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >