कोढ़ा रौतारा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये अभियान में वाहन जांच के दौरान खुदना के निकट दो तस्करों को दबोच लिया. 11 पुड़िया स्मैक बरामद किया है. रौतारा थानाध्यक्ष लालसार बिन्द वाहन चेकिंग कर रहे थे. खुदना के समीप दो युवक पुलिस को देखते ही भागने लगे. पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को खदेड़ कर पकड़ लिया. गिरफ्तार युवकों की पहचान मोनू पासवान, पिता सुरेन पासवान, ज्योतिष पासवान पिता अमर पासवान, खुदना, थाना रौतारा निवासी के रूप में हुई है. पुलिस ने तलाशी के दौरान उनके पास से 11 पूड़िया स्मैक बरामद किया. दोनों तस्करों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया. पूछताछ के बाद उनके खिलाफ कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. थानाध्यक्ष लालसार बिन्द ने बताया कि मादक पदार्थों की अवैध तस्करी करने वालों पर पुलिस की कड़ी निगरानी है और इस तरह के अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
