सशक्त भारत के प्रति पीएम मोदी की प्रतिबद्धता : वीडी राम

सांसद वीडी राम का प्रेस कांफ्रेंस

सांसद वीडी राम का प्रेस कांफ्रेंस फोटो 24 डालपीएच 30 प्रतिनिधि, मेदिनीनगर पलामू सांसद वीडी राम बुधवार को परिसदन में प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान कंज्यूमर को बढ़ावा देने एवं टैक्स पेयर को बढ़ाने पर केंद्रित है. 12 लाख से कम की आय पर अब कोई आयकर नहीं लगता है. इसका सीधा लाभ मध्यम वर्ग को हुआ है. नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म भारत के सर्वाेत्तम हित में निरंतर सुधार के लिए मोदी सरकार की सक्रिय प्रतिबद्धता को दर्शाता है. सांसद श्री राम ने बताया कि जीएसटी में सुधार एक नये आर्थिक युग का उदय है. कम टैक्स से सीधे तौर पर परचेजिंग पावर बढ़ती है, जिससे आम आदमी, किसान, छोटे व्यापारी, कर्मचारी व आमलोगों के घर का बजट का प्रबंध करती हैं. हाथों में अधिक पैसा आता है. उन्होंने कहा कि अब केवल दो श्रेणियों वाला कम और सरलीकरण जीएसटी हर घर व व्यवसायी के जीवन को आसान बना देगा. सामान्य वस्तुएं शून्य से पांच प्रतिशत पर आ गयी है. जबकि लग्जरी और सिन गुड्स पर अधिक कर लगाया गया है. इससे भविष्य में आम लोगों और मध्यम वर्ग को अधिक राहत मिलेगी. सांसद श्री राम ने कहा कि स्वस्थ व सशक्त भारत के प्रति मोदी जी की प्रतिबद्धता इन सुधारों में दिखती है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, बीमा, दवाई और कैंसर के उपचार में टैक्स को समाप्त करने से सभी वर्ग के लोगों राहत मिलेगी. प्रमुख कृषि इनपुट और जीएसटी दरों में कमी से सीधे खेती की लागत कम होगी, जिससे हमारे अन्नदाता के लाभ में सुधार होगा. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा, ईश्वरी पांडेय, सांसद के निजी सचिव अलख दुबे, मीडिया प्रभारी शिवकुमार मिश्र, छोटू सिन्हा, दीपक सिंह, मनोरंजन दुबे मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >