आगामी चुनाव को लेकर थाना व ओपी में शुरू हुआ शस्त्रों का भौतिक सत्यापन

गोगरी थाना क्षेत्र में है उनके शस्त्रों का भी निरीक्षण, भौतिक सत्यापन का निर्देश दिया है.

गोगरी. आगामी विधानसभा आम निर्वाचन के अवसर पर शस्त्र के भौतिक सत्यापन आयुध अधिनियम में निहित प्रावधान के तहत गोगरी थाना क्षेत्र के सभी शस्त्र धारक को सत्यापन कराना अनिवार्य है. बीडीओ राजाराम पंडित, सीओ दीपक कुमार, थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि 1 सितंबर से सत्यापन की तिथि निर्धारित किया गया है जो की आगामी 10 सितंबर तक चलेगा. बीडीओ ने बताया कि उन्हें गोगरी थाना में और सीओ दीपक कुमार को पसराहा थाना में सत्यापन की जिम्मेदारी दिया गया है. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि खगड़िया और जिनका नागालैंड, जम्मू कश्मीर व अन्य राज्यों से निर्गत है, उनका घर गोगरी थाना क्षेत्र में है उनके शस्त्रों का भी निरीक्षण, भौतिक सत्यापन का निर्देश दिया है. जिले में बाहरी राज्यों से निर्गत शास्त्र अनुज्ञप्तिधारी अपने शस्त्रों का भौतिक सत्यापन निर्धारित तिथि व स्थान पर कराना सुनिश्चित करें. शस्त्रों का सत्यापन संबंधित अंचल अधिकारी और बीडीओ द्वारा किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >