Chaibasa News : मझगांव में एक ही छत के नीचे जनता को मिलेगी सभी सुविधा : जोबा माझी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा पूरे राज्य में प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नये भवन का निर्माण कराया जा रहा है.

मझगांव.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा पूरे राज्य में प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नये भवन का निर्माण कराया जा रहा है. इससे एक ही छत के नीचे ग्रामीणों को सभी सुविधा मिलेगी. यह बातें प्रखंड सह अंचल कार्यालय मझगांव के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करते हुए सांसद जोबा माझी ने कहा. उन्होंने कहा कि नवनिर्मित भवन में विकास के कार्य तेजी से होंगे. पहले जर्जर भवन में अधिकारी व कर्मी काम करते थे और ग्रामीणों को इधर-उधर भटकना पड़ता था. अभी एक ही भवन के नीचे सभी विभाग का काम हो जाएगा. विधायक निरल पूर्ति ने कहा कि मझगांव प्रखंड कार्यालय का भवन काफी जर्जर था. कभी भी दुर्घटना हो सकती थी. चुनाव से पहले इसका निर्माण कार्य शुरू कराया गया. आज मझगांव प्रखंड के लिए ऐतिहासिक दिन है. यहां नये भवन का उद्घाटन किया गया.

उन्होंने कहा कि सिंगल विंडो में ही सभी कार्य किये जायेंगे. सौंदर्यीकरण के साथ पेवर्स ब्लॉक भी लगाया जायेगा. नये प्रखंड भवन में फर्नीचर की जरूरत होगी. इसके लिए 15वें वित्त आयोग या उपायुक्त से मिलकर इसकी मांग की जाएगी. इसी दौरान मझगांव अस्पताल भवन का भी भूमिपूजन किया गया. विधायक ने कहा कि अस्पताल में सुविधा नहीं रहने के कारण इलाज के लिए लोगों को ओडिशा जाना पड़ता था. नया भवन बनने से उसमें अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, सिटी स्कैन, प्रसव आदि की सुविधा मरीजों को मिलने लगेगी.

कार्यक्रम में ये थे उपस्थित

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य पूनम जराई, लंकेश्वर तामसोई, उप प्रमुख शबनम परवीन, बीडीओ विजय रंजन तिर्की, सीओ विजय हेमराज खलको, मासूम रजा, रितेश तामसोय, मो आबेदिन, दिलबर हुसैन, जीतसिंह जोजो, शाहिद कमाल व लक्ष्मी पिंगुवा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >