सामाजिक कार्यकर्ता वंशी वदन राय के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने सोमवार को नयाबाजार वार्ड संख्या 9 में संचालित देशी व विदेशी शराब की दुकान के सामने विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए दुकान को बंद करने की मांग की और “शराब दुकान बंद करो ” के पंपलेट चिपकाए. वंशी वदन राय ने कहा कि व्यवहार न्यायालय, भारतीय स्टेट बैंक शाखा और एक निजी स्कूल के समीप घनी आबादी वाले क्षेत्र में यह दुकान गलत तरीके से संचालित हो रही है. लाइसेंस राजमहल अस्पताल से साहिबगंज रोड के लिए दिया गया है, जैसा कि साइन बोर्ड पर अंकित है, लेकिन दुकान नयाबाजार में चल रही है. उन्होंने बताया कि दुकान के आसपास देर रात तक शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा है और लोगों को परेशानी हो रही है. उन्होंने जनहित में दुकान को लाइसेंस में उल्लिखित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की और कहा कि इस संबंध में 5 मार्च 2024 और 18 मई 2024 को उत्पाद अधीक्षक को शिकायत पत्र भेजा गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसलिए विरोध-प्रदर्शन करने के लिये बाध्य होना पड़ा. मौके पर मो मोकिम, राजेश कुमार, कुनवा दास, गयासुद्दीन शेख कार्तिक महालदार, मो करीम, जय कुमार, राजेश राय सहित अन्य भी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.