सरकारी कर्मियों की अनुपस्थिति पर सदस्यों ने जतायी नाराजगी

पथरगामा में पंचायत समिति की बैठक सम्पन्न, प्रस्तावों की प्रगति पर उठे सवाल

पथरगामा प्रखंड विकास कार्यालय सभागार, पथरगामा में शनिवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की शुरुआत में सभी उपस्थित कर्मियों की उपस्थिति दर्ज की गयी, जिसमें कुछ विभागों के कर्मियों की अनुपस्थिति पर समिति सदस्यों ने गंभीर नाराज़गी जतायी. बैठक में सदस्यों ने पूर्व में लिये गये प्रस्तावों पर की गयी कार्रवाई की जानकारी मांगी. माल निस्तारा पंचायत के समिति सदस्य सुबोध यादव ने कहा कि जब सरकारी कर्मी ही बैठक में भाग नहीं लेते हैं, तो ऐसी बैठक कराने का कोई औचित्य नहीं बचता. उन्होंने यह भी जोड़ा कि यदि लिये गये प्रस्तावों पर अमल नहीं होता है, तो पंचायत समिति की बैठक का कोई सार्थक उद्देश्य नहीं रह जाता. बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (वित्तीय वर्ष 2025-26) की समीक्षा करते हुए सभी पंचायत समिति सदस्यों को जांचोपरांत अंतिम प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया, ताकि योजनाओं में पारदर्शिता बनी रहे और सभी को इसकी अद्यतन जानकारी प्राप्त हो सके.

अनुपस्थित विभागों से मांगा जाये स्पष्टीकरण

बैठक में कई सदस्यों ने सुझाव दिया कि जो विभाग बैठक में नियमित रूप से अनुपस्थित रहते हैं, उन्हें कारण बताओ नोटिस (शो-कॉज नोटिस) जारी किया जाना चाहिए. इससे भविष्य में ऐसे विभागों की जवाबदेही तय की जा सकेगी. बैठक में प्रखंड प्रमुख अवधेश साह, बीडीओ नितेश कुमार गौतम, उप प्रमुख गायत्री देवी, समिति सदस्य सुबोध यादव, चांदनी देवी, धनंजय महतो, अनंत सिंह, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजय कुमार जायसवाल, बीटीएम पवन कापरी सहित अन्य अधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >