सदस्य बनाने पहुंचे बीसीओ का विरोध, बैरंग लौटे

बीसीओ सह सक्षम पदाधिकारी नीरज कुमार सिन्हा मयूरहंड पैक्स कार्यालय में सोमवार को सदस्य बनाने पहुंचे.

मयूरहंड. बीसीओ सह सक्षम पदाधिकारी नीरज कुमार सिन्हा मयूरहंड पैक्स कार्यालय में सोमवार को सदस्य बनाने पहुंचे. यहां ग्रामीणों ने उनका जमकर विरोध किया, जिसके बाद बीसीओ को बिना सदस्य बनाये लौटना पड़ा. बीसीओ ने कहा की ग्रामीण के साथ पैक्स अध्यक्ष रंधीर कुमार सिंह व पूर्व मुखिया अनिल कुमार सिंह आये और सदस्य बनाने से रोका.इस मामले में पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि 26 अगस्त को पैक्स अध्यक्ष का चुनाव हुआ है. अब तक शपथ ग्रहण भी नहीं कराया गया है. बगैर पैक्स कार्यालय के अध्यक्ष को जानकारी दिये सदस्य बनाया जा रहा था. पूर्व मुखिया ने कहा कि बीसीओ ग्रामीणों से रुपये की ठगी करने आये थे. इसका विरोध किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >