दहेज को लेकर नवविवाहिता की हत्या कर शव जलाया

थाना क्षेत्र की नानपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड नंबर-10 में दहेज को लेकर नवविवाहिता की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव जला दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है.

नानपुर(सीतामढ़ी). थाना क्षेत्र की नानपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड नंबर-10 में दहेज को लेकर नवविवाहिता की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव जला दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. मृतका फुल कुमारी (20 वर्ष) गांव के सुजीत साह की पत्नी थी. घटना के संदर्भ में मृतका के भाई पुपरी थाना क्षेत्र के झझिहट रोड निवासी झब्बू मंडल पिता गोरख मंडल के आवेदन पर बुधवार को स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में मृतका की सास शर्मिला देवी एवं ससुर सुरेंद्र साह को आरोपित किया है. पुलिस ने आरोपित सास व ससुर को पूछताछ को लेकर हिरासत में लिया है. मृतका के भाई ने गले में फंदा डालकर हत्या करने का आरोप लगाया है. बताया है कि पांच माह पूर्व उसकी बहन ने सुरेंद्र साह के पुत्र सुजीत साह से प्रेम विवाह किया था. इस बीच कुछ दिन तक दोनों गांव से बाहर रहा. फिर, सुजीत साह अपनी नवविवाहिता पत्नी को अपने घर लाकर रहने लगा. विगत 19 सितंबर को मृतका फुल कुमारी अपने पति के साथ बहन के घर भदियन गांव गयी और बतायी कि ससुराल वालों ने चार लाख दहेज में मांग रहा है. नहीं देने पर जान मारने की धमकी दी है. इसी बीच 21 सितंबर को हत्या कर शव को आनन-फानन में जला दिया. थानाध्यक्ष रुपेश कुमार ने बताया कि मृतका के भाई के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मृतका के सास व ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >