छौड़ाही के ऐजनी गांव में नवविवाहिता ने की आत्महत्या

थाना क्षेत्र के ऐजनी पंचायत अंतर्गत के वार्ड संख्या 8 की रहनेवाली एक नवविवाहिता द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है.

छौड़ाही. थाना क्षेत्र के ऐजनी पंचायत अंतर्गत के वार्ड संख्या 8 की रहनेवाली एक नवविवाहिता द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. मृतक विवाहिता की पहचान उसी गांव के कारी पंडित की 22 वर्षीय पत्नी पूजा कुमारी के रूप में हुई है. घटना के बाबत परिजनों और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार प्रतिदिन की तरह नवविवाहिता खाना खोकर घर में सोने चली गयी. सुबह देर तक जब घर का दरवाजा नहीं खुला तो घरवाले उठाने गये और कोई जवाब नहीं मिलने पर पड़ोसियों को बुलाकर स्थानीय पुलिस की मौजूदगी घर का दरवाजा तोड़ा गया तो देखा गया कि वह फंदे से झूल रही है. घटना की सूचना जंगल में आग की तरह पूरे गांव में फैल गयी. जानकारी मिलते ही पंचायत मुखिया पंकज दास,पूर्व मुखिया लक्ष्मी यादव मृतक आवास पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दिया. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गये. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया. मुखिया पंकज दास ने बताया कि पति परदेस में मजदूरी करता है,और परिवार भूमिहीन है. मृतिका की मां लाल मुनि देवी ने बताया कि मृतका थोड़ी विक्षिप्त थी. जिसके कारण यह घटना होने की संभावना व्यक्त की जा रही है. थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. मौके पर ससुर रामचंद्र पंडित ग्रामीण रामशरण साह, फिरोज खान, रामबालक साह, शीत साक्ष, संतोष यादव समेत दर्जनों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMLESH PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >