भंडरा थाना के नये प्रभारी रवि रंजन कुमार ने संभाला पदभार

भंडरा थाना के नये प्रभारी रवि रंजन कुमार ने संभाला पदभार

भंडरा़. एसपी सदीक अनवर रिजवी के निर्देश पर रविवार को अवर निरीक्षक रवि रंजन कुमार ने भंडरा थाना में थाना प्रभारी अरविंद सिंह से पदभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने थाना में पदस्थापित जवानों और अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा अपराध नियंत्रण को लेकर विस्तृत चर्चा की. नव नियुक्त थाना प्रभारी रवि रंजन कुमार ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखना है. साथ ही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना भी उनकी प्रमुख जिम्मेदारी होगी. मौके पर मौजूद लोगों ने नये थाना प्रभारी को बधाई दी. बगड़ू में नव पदस्थापित थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने संभाला पदभार

किस्को. बगड़ू थाना में नव पदस्थापित थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने पदभार ग्रहण किया. निवर्तमान प्रभारी नरेश कुमार ने उन्हें चार्ज सौंपा. इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने नये प्रभारी का स्वागत किया. थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखना होगा. उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित किया जायेगा ताकि लोग निःसंकोच अपनी समस्याएं साझा कर सकें. अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस हर स्तर पर कार्रवाई करेगी.

वहीं निवर्तमान थाना प्रभारी नरेश कुमार ने क्षेत्रवासियों का आभार जताया और कहा कि बगड़ू के लोग सहयोगी स्वभाव के हैं. उनके डेढ़ साल के कार्यकाल में विधि-व्यवस्था बनाए रखने में भरपूर सहयोग मिला. उनका तबादला नोडल पदाधिकारी, माननीय न्यायाधीश प्रथम न्यायालय लोहरदगा के पद पर हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >