डाक विभाग की नयी सौगात छह रुपए में अब नये पते पर पहुंचेगी चिट्ठी

महज छह रुपये अतिरिक्त खर्च कर आपकी डाक या पार्सल 100 किलोमीटर के भीतर आपके नये पते पर पहुंचा दी जाएगी.

गोगरी. डाक विभाग में एक नयी सौगात लोगों को दिया है. अक्सर ऐसा होता है कि नौकरी, पढ़ाई या अन्य कारणों से लोग कुछ दिनों के लिए घर छोड़कर कहीं और चले जाते हैं. इस दौरान पुराने पते पर आई जरूरी चिट्ठियां या पार्सल “पता नहीं मिला” लिखकर वापस लौट जाती हैं. लेकिन अब डाक विभाग ने इस परेशानी का स्थायी हल निकाल लिया है. महज छह रुपये अतिरिक्त खर्च कर आपकी डाक या पार्सल 100 किलोमीटर के भीतर आपके नये पते पर पहुंचा दी जाएगी. यानी, अब पत्र भेजने वाले को चिंता करने की जरूरत नहीं और पाने वाले को भी सुकून मिलेगा. डिजिपिन सुविधा शुरू जमालपुर डाकघर के उप डाकपाल विद्यानंद विद्यार्थी ने बताया कि डाक विभाग ने अपनी सेवाओं को तकनीक से जोड़ते हुए सॉफ्टवेयर आईपीटी 2.0 और डिजिपिन सुविधा शुरू की है. इसके जरिए डाकिया सही पते तक आसानी से पहुंचेगा. खास बात यह है कि जब डाकिया आपके पुराने पते पर डाक लेकर पहुंचेगा तो वह मोबाइल पर ओटीपी के लिए संपर्क करेगा. उस समय आप अपना नया पता बता सकते हैं. फिर चाहे आप किराए के मकान से कुछ गली दूर शिफ्ट हुए हों या अस्थायी तौर पर हॉस्टल, पीजी, रिश्तेदार या गांव गए हों-डाक विभाग अब आपकी चिट्ठी या पार्सल नये पते तक पहुंचा देगा. अतिरिक्त शुल्क डाकिया द्वारा बताये गए माध्यम से या फिर रजिस्टर्ड आईडी से जमा किया जा सकेगा. इस नयी सुविधा से अब जरूरी दस्तावेज, परीक्षा प्रवेश पत्र, नियुक्ति पत्र या ऑनलाइन मंगाए गए पार्सल “पता सही नहीं ” की टिप्पणी के साथ वापस नहीं लौटेंगे. विभाग का दावा है कि इससे ग्राहकों का भरोसा और भी मजबूत होगा और चिट्ठी पहुंचाने की पुरानी परंपरा आधुनिक अंदाज में जीवित रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >