मथुरापुर मैदान में तीन सितंबर को एनडीए कार्यकर्ताओं का होगा सम्मेलन, तैयारी पूरी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और सामाजिक न्याय के नए आयाम गढ़े हैं.

खगड़िया. आगामी 3 सितंबर को मथुरापुर खेल मैदान में आयोजित होने वाली विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर सोमवार को बैठक हुयी. बैठक की अध्यक्षता सदर प्रखंड अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह और संचालन मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीतिक प्रसाद सिंह ने किया. बैठक में सदर विधानसभा प्रभारी मनोरंजन मजूमदार ने कार्यकर्ताओं से तैयारियों की जानकारी ली. कहा कि यह सम्मेलन महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एनडीए के अटूट एकजुटता और नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास के स्वर्णिम संकल्प का विराट प्रदर्शन होगा. उन्होंने पंचायत स्तर तक संगठन को सक्रिय कर प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मेलन तक पहुंचने की अपील की. मुख्य अतिथि जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि 3 सितंबर को मथुरापुर मैदान खगड़िया की राजनीतिक धड़कनों का केंद्र होगा. यह सम्मेलन पूर्व के सभी आयोजनों से कहीं अधिक भव्य और ऐतिहासिक होगा. 15 से 20 हजार एनडीए कार्यकर्ताओं भाग लेने की संभावना है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और सामाजिक न्याय के नए आयाम गढ़े हैं. सुशासन की इसी नींव पर एनडीए 2025 के विधानसभा चुनाव में और मजबूत होकर लौटेगा. बैठक में जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, अति-पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल, युवा जदयू जिलाध्यक्ष सावन कुमार बंटी, प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल, बीएलए-1 राजीव रंजन, कोषाध्यक्ष संदीप केडिया, महासचिव फिरदोस आलम आदि मौजूद थे. इधर, जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने मथुरापुर-बखरी रोड स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में छात्र-छात्राओं के बीच सुशासन के सार आपके द्वार अभियान की शुरुआत की. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल की ऐतिहासिक उपलब्धियां बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सात निश्चय, हर घर नल का जल, बिजली और सड़क से लेकर युवाओं के लिए रोजगार योजनाओं तक को विद्यार्थियों के बीच साझा किया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का नेतृत्व बिहार की धड़कन है. मौके पर नगर परिषद तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र कुमार, मनोज कुमार सिंह, सुबोध यादव, दिनेश यादव, अंशु कुमार गुप्ता, वंदना कुमारी, संगीता कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >