मनिहारी मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने महुअर में सड़क निर्माण का शिलान्यास किया. फतेहनगर महुअर वार्ड एक में कफीलुद्दीन के खेत से अमदाबाद सीमा तक सड़क निर्माण होगा. नौ लाख 98 हजार सात सौ रूपये से पीसीसी सड़क निर्माण होगा. मनिहारी विधायक के कार्यकाल की प्रशंसा किये. विधायक ने कहा कि क्षेत्र में विकास किये गये है. मौके पर अनुमंडल अनुश्रवण समिति सदस्य गोपाल कृष्ण यादव, मुस्लिम, प्रमोद झा, अब्दुल मन्नान, शोहराब आलम उर्फ शेरू, रजी इमाम, फतेहनगर पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष परवेज आलम, समशुल हक, सज्जाद, तामन, मुंतसीर आलम, नईमुद्दीन, नुर आलम आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
