कोढ़ा कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के गेड़ाबाड़ी बाजार में जीएसटी बचत उत्सव का आयोजन हुआ. विधायक कविता पासवान ने बाजार का दौरा कर व्यापारियों से संवाद किया. विधायक ने दुकानदारों से एक-एक कर मुलाकात की. समस्याओं को सुनीं और सुझाव भी लिया. व्यापारियों ने हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में की गयी कटौती को ऐतिहासिक कदम बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया. व्यापारी रवि चौधरी ने कहा कि जीएसटी कम होने से कारोबार सुगम होगा. बाजार में नई ऊर्जा आयेगी. व्यापारी संजय कुमार ने बताया कि दरें घटने से ग्राहक को सस्ता सामान मिलेगा और प्रतिस्पर्धा भी आसान होगी. महिला उद्यमी रेखा देवी ने इसे छोटे व्यापारियों के लिए नई उम्मीद करार दिया. भाजपा महामंत्री रमन झा, पूर्व मंडल अध्यक्ष डोमन चौधरी, भाजपा नेता मनोज ठाकुर समेत अन्य स्थानीय नेता व बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
