मकई खेत में स्मैक बिक्री का लेनदेन कर रहे दो तस्कर गिरफ्तार

प्रतिनिधि, जानकीनगर. जानकीनगर पुलिस ने मकई खेत में स्मैक की खरीद बिक्री कर रहे दो व्यक्ति को 5.16 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अरविंद

प्रतिनिधि, जानकीनगर. जानकीनगर पुलिस ने मकई खेत में स्मैक की खरीद बिक्री कर रहे दो व्यक्ति को 5.16 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अरविंद कुमार यादव लादूगढ़ मुझैला थाना बीकोठी जिला पूर्णिया एवं न बीरबल कुमार लादूगढ़ जानकीनगर के रूप में हुई है. जानकीनगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने बताया कि लादूगढ़ मुझौला भित्ता टोला में मकई खेत में स्मैक की खरीद बिक्री की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने जानकीनगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित की. प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के साथ मिझौला भित्ता टोला स्थित मकई खेत में छापेमारी में दोनों के पास से क्रमशः 2.50 ग्राम एवं 2.66 ग्राम कुल 5.6 ग्राम स्मैक बरामद किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि छापेमारी के दौरान एक मोबाइल, एक बाइक भी बरामद की गयी है. बताया कि गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापेमारी दल में थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा, अर्जुन चौधरी, सिपाही संजय कुमार चौरसिया शामिल थे . फोटो. 2 पूर्णिया 20- गिरफ्तार धंधेबाज

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >