नगर दुर्गा पूजा महासमिति सचिव मंडल की बैठक, पूजन तिथि घोषित

नगर दुर्गा पूजा महासमिति सचिव मंडल एवं अन्य दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी व सदस्य की बैठक श्री नवदुर्गा मंदिर ट्रस्ट सार्वजनिक धर्मशाला गोला रोड बेगूसराय में संपन्न हुई.

बेगूसराय. नगर दुर्गा पूजा महासमिति सचिव मंडल एवं अन्य दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी व सदस्य की बैठक श्री नवदुर्गा मंदिर ट्रस्ट सार्वजनिक धर्मशाला गोला रोड बेगूसराय में संपन्न हुई. इस बैठक की अध्यक्षता महासमिति के अध्यक्ष रामरतन कुमार ने की. बैठक का संचालक श्री नवदुर्गा मंदिर ट्रस्ट सार्वजनिक धर्मशाला गोला रोड के अध्यक्ष गुड्डू कुमार ने किया. धन्यवाद ज्ञापन मीडिया प्रभारी कन्हैया झा ने किया. बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत श्री नवदुर्गा मंदिर ट्रस्ट के सचिव उमेश कुमार किया. सर्वप्रथम महासमिति के कोषाध्यक्ष विष्णुदेव झा ने आय-व्यय 2024 पेश किया. जिसे सर्वसम्मत हर्षध्वनि के साथ पारित किया गया. इस बैठक में शहर की 22 दुर्गा पूजा समिति उपस्थित हुई. वहीं सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष श्रीराम ठाकुर चुने गये.

बैठक में उपस्थित पूजा समिति के प्रमुख ब्राह्मण क्रमशः राजीव मिश्रा बड़ी मां दुर्गा स्थान नौरंगा, दयानंद मिश्र, दिनेश कुमार मिश्रा, विजयकांत झा, अवधेश मिश्र सर्वमंगला दुर्गा पूजा समिति लोहिया नगर, तुरंत मिश्र, शिवशक्ति मिश्रा, अमरनाथ झा, आचार्य आलोक झा, नगर दुर्गा पूजा महासमिति के सभी उपस्थित दुर्गा पूजा समिति की पदाधिकारी एवं ब्राह्मणों के राय विचार करने के बाद महासमिति की अध्यक्ष राम रतन कुमार और महासचिव आलोक कुमार मुन्ना ने संयुक्त रूप से दुर्गा पूजन तालिका की सर्व सर्वसम्मत घोषणा की गयी.

महासमिति के संरक्षक ब्रजेश कुमार प्रिंस ने बताया कि बेगूसराय शहर क्षेत्र के 25 दुर्गा पूजा समिति को मिलाकर नगर दुर्गा पूजा महासमिति है जिसका उद्देश्य निष्ठा पूर्वक पूजन करना और सभी पूजन कार्यक्रम एक साथ करना मेला में सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य कार्य करना इसका मूल उद्देश्य है. महासमिति के अध्यक्ष रामरतन कुमार ने बताया कि जल्द ही महासमिति का प्रतिनिधि मंडल दुर्गा पूजा से संबंधित समस्याओं को जिला प्रशासन से अवगत कराया जायेगा और साथ ही यह निर्णय लिया गया है कि शहर में ध्वनि विस्तारक यंत्र से प्रचार प्रसारित किया जाएगा और छोटा पोस्टर भी बंटवाया जायेगा. नगर दुर्गा पूजा समिति शहर वासियों और सभी पूजा समितियां से अपील करती है कि दिये गये पूजन कार्यक्रम को एक साथ मनावें. इस बैठक में 22 दुर्गा पूजा समिति और 10 ब्राह्मण उपस्थित थे. बैठक में उपस्थित रामरतन कुमार, उपाध्यक्ष श्री राम ठाकुर, आलोक कुमार मुन्ना, संरक्षक दिलीप कुमार सिन्हा व ब्रजेश कुमार प्रिंस, मीडिया प्रभारी कन्हैया झा, राजन सिन्हा, राजेश कुमार राजा, जितेंद्र कुमार, कुंदन कुमार, विजय ठाकुर, भोला कुमार, रामनरेश पासवान, रमेश पासवान, कमलदेव पासवान, विनोद कुमार पासवान, पंकज भगत, गौरव राणा, पारस कुमार, फिरायालाल, उमेश कुमार, शंकर कुमार, राम अवतार सोनी, राजेश हिसारिया सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMLESH PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >