कोढ़ा कोढ़ा प्रखंड के नेशनल मखाना उद्योग को भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने आयोजित वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 में अपने उत्पाद प्रदर्शित होगा. यह विशाल आयोजन नई दिल्ली के भारत मंडपम में 25 से 28 सितंबर तक होगा. जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में करीब 100 देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे. गौर करने वाली बात यह है कि कटिहार जिला से केवल नेशनल मखाना उद्योग को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के तहत निशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराया है. मखाना को वैश्विक स्तर पर ब्रांडिंग मिलेगी और इसका सीधा लाभ किसानों को प्राप्त होगा. हमारा प्रयास है कि कटिहार के मखाना को अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक स्थापित ब्रांड के रूप में पहचान मिले.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
