17 दिसम्बर को भवानीपुर गुरुद्वारा पहुंचेगी महाराज की सवारी

17 दिसम्बर को भवानीपुर गुरुद्वारा पहुंचेगी महाराज की सवारी

– 10 से 26 दिसम्बर तक होगी यात्रा, गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी यात्रा की तैयारी को लेकर गुरुद्वारा में की गयी बैठक बरारी गुरु तेग बहादर जी महाराज की 350वां साला शहीदी गुरु पर्व को समर्पित पंजो प्यारो की अगुवाई में श्रीगुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की सजी सवारी श्रद्धालु जत्था के साथ 10 दिसम्बर 2025 को तख्त सच्चखंड श्री केशगढ़ साहिब श्री आनंदपुर साहिब से आरंभ होकर तख्त सच्चखंड श्रीहरि मंदर जी पटना साहिब होकर धुबड़ी साहिब गुरद्वारा जायेगी. उक्त बातें एतिहासिक गुरुद्वारा भवानीपुर गुरुबाजार काढागोला में पहुंचे अकाल सहाय सेवा सोसाईटी के जत्थेदार भाई सज्जन सिंह खालसा ने कही. उन्होंने बताया कि 16 दिसम्बर की संध्या गुरु तेग बहादुर एतिहासिक गुरुद्वारा लक्ष्मीपुर में पहुंचेगी. रात्री विश्राम उपरांत 17 दिसम्बर को सुबह भवानीपुर गुरुद्वारा में जत्था पहुंचेगा. सभी संगतों एवं गुरुद्वारा प्रबंधकों से अपील कर कहा कि शहीदी यात्रा में शामिल होकर पुण्य के भागी बने. प्रधान रंजीत सिंह ने सभी को शिरोपा देकर सम्मानित किया. साथ आमंत्रण स्वीकार किया. मौके पर अर्जुन सिंह, गोविंद सिंह, संतोष सिंह, हरजीत सिंह, सुरजीत सिंह, परविंदर सिंह सहित संगत मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >