Darbhanga: दीक्षांत समारोह के लिए लनामिवि का पोर्टल लाइव

लनामिवि ने 11वें दीक्षांत समारोह में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार सोमवार को दिन के करीब 12.30 बजे से पोर्टल लाइव कर दिया है.

दरभंगा. लनामिवि ने 11वें दीक्षांत समारोह में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार सोमवार को दिन के करीब 12.30 बजे से पोर्टल लाइव कर दिया है. छात्रों ने पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना शुरु भी कर दिया है. जानकारी के अनुसार पहले दिन करीब 50 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है. इसमें शुल्क सहित करीब दो दर्जन आवेदन प्राप्त हो चुके हैं. बता दें कि दीक्षांत समारोह 16 अक्तूबर को डाॅ नागेंद्र झा स्टेडियम में होगा. इसमें एमए, एमएससी, एमकॉम से जुड़े विषयों के अलावा एमएड, एमबीए सत्र 2022-24 के उत्तीर्ण छात्रों तथा एक जनवरी से 31 दिसंबर 2024 तक जारी अधिसूचना से संबंधित शोधार्थियों को उपाधि प्रदान किया जाएगा. दीक्षांत समारोह में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को उपाधि प्राप्त करने एवं प्रतिभागी बनने के लिए अलग-अलग शुल्क के साथ सोमवार से 21 सितंबर तक विवि के वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन लिया जाएगा. इसमें एमए, एमएससी, एमकॉम से जुड़े विषय, एमएड के छात्रों को उपाधि के लिए 500 रुपये एवं प्रतिभागी शुल्क 700 रुपये ऑनलाइन जमा करना है. वहीं एमबीए उत्तीर्ण छात्रों एवं पीएचडी शोधार्थियों को उपाधि के लिये 700 रुपये तथा प्रतिभागी शुल्क एक हजार रुपये जमा करना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >