योगासन प्रतियोगिता में लातेहार के खिलाड़ियों का परचम, 12 स्वर्ण सहित 27 पदक जीते

योगासन प्रतियोगिता में लातेहार के खिलाड़ियों का परचम, 12 स्वर्ण सहित 27 पदक जीते

बारियातू़ योगासना खेल संघ झारखंड की पहल पर डीपीएस स्कूल बोकारो में आयोजित 6वीं राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में लातेहार जिला के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. लातेहार के खिलाड़ियों ने 12 स्वर्ण, सात रजत और आठ कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया. इस उपलब्धि के दम पर लातेहार ने राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल किया है. झारखंड योगासन खेल संघ के सचिव सह लातेहार के कोषाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि लगभग 10 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है. उन्होंने कहा कि यदि जिले के कुछ और स्कूल अपने प्रतिभागियों को भेजते तो लातेहार प्रथम स्थान प्राप्त कर सकता था. स्वर्ण पदक विजेताओं में सौरभ, पिंटू, अंजलि, स्मृति, नेहा तिर्की, बारियातू के दीपू लोहरा, सूरज और आदित्य शामिल हैं. इन खिलाड़ियों ने अपने गांव, स्कूल और जिले का मान बढ़ाया है. वहीं झारखंड पुलिस में पदस्थापित चंदवा के संदीप पांडेय और बालूमाथ के धृतपाल ने सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया. बताया गया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आयोजित होगी, जहां ये खिलाड़ी लातेहार जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे. जिला संघ अध्यक्ष संजय कुमार, संरक्षक बलिराम सिंह, संयुक्त सचिव जितेंद्र कुमार सिंह, तकनीकी पदाधिकारी चैताली मुखर्जी, कोषाध्यक्ष सुषमा कुमारी तिग्गा, प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, पूर्व महासचिव बिपिन पांडेय और महासचिव चंदु शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >