संवाददाता, पटना पीरबहोर थाने के बिहारी साव लेन के रहने वाले संतोष कुमार से उनके चार परिचितों ने जमीन देने के नाम पर छह लाख रुपये लिये, पर रजिस्ट्री नहीं की. इस संबंध में उन्होंने चार नामजद लोगों के खिलाफ पीरबहोर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने बताया कि चारों ने कहा था कि वह जमीन प्लाटिंग कर बेच रहे हैं. इसी में एक कट्ठा जमीन मुझे छह लाख रुपये में बेची गयी. लेकिन, पांच माह से अधिक समय गुजरने के बाद भी जमीन की रजिस्ट्री नहीं की गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
