बस टर्मिनल में यात्री सुविधा का अभाव

किशनगंज के वीर कुंवर सिंह बस टर्मिनल नगर परिषद को प्रतिवर्ष करोड़ों रुपए का राजस्व देता है, लेकिन इसके बावजूद एनएच 27 पर स्थित इस बस टर्मिनल में यात्री सुविधाओं का घोर अभाव है

किशनगंज किशनगंज के वीर कुंवर सिंह बस टर्मिनल नगर परिषद को प्रतिवर्ष करोड़ों रुपए का राजस्व देता है, लेकिन इसके बावजूद एनएच 27 पर स्थित इस बस टर्मिनल में यात्री सुविधाओं का घोर अभाव है. शायद आपको सुनने यह आश्चर्य लगे लेकिन यह सचाई है कि यहां ना तो एक भी प्याऊ है और ना एक चापाकल. यात्रियों को पानी पीने के लिए बीस रुपए में पानी की बोतल खरीदनी पड़ती है. वहीं बस स्टैण्ड में हमेशा गंदगी का अंबार लगे रहते है. वीर कुंवर सिंह बस टर्मिनल में यात्री शेड भी उपलब्ध नहीं है. बस स्टैंड में एक तरफ सभी दुकानों और होटलों का कचरा फेंक दिया जाता है जिसकी दुर्गंध से यात्रियों को काफी दिक्कत होती है और स्वाथ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >