कुरसेला शारदीय नवरात्र अनुष्ठान पूजा को लेकर क्षेत्र में आस्था भक्ति भावों के रंगों से सराबोर हो चुका है. दुर्गा सप्तशती के पाठ, प्रवचन, संध्या आरती, दीप पूजा, व्रत अनुष्ठान सहित विविध भक्ति भावों से अराध्य देवी मां दुर्गा से मंगल कामनाओं की याचना किया जा रहा है. मंदिरों में घंटा, शंख ध्वनि माता के जयकारा की गुंज हो रही है. व्रती महिलाएं शरीर के साध्य तप भक्ति भावों से पूजा अर्चना से मंगलमयी मां भगवती की अराधन कर रही है. कन्याएं नवरात्रा के प्रथम पूजा से संध्या में मंदिरों तक पहुंच कर दीप के ज्योति से माता रानी से आशीष मांग रही है. शक्ति पूजा की धुम बना हुआ है. श्रद्धालुओं के चेहरे पर आस्था का भाव दृष्टिगोचर हो रहा है. नवरात्र पूजा के प्रारम्भ होते ही बजार की रोनक बढ़ गयी है. फल, मिठाई, पूजन सामग्री सहित कपड़े आदि के दुकानों पर खरीददारी को लेकर चहल पहल बढ़ गयी है. अयोध्यागंज बाजार में वैष्णवी दुर्गा मंदिर है. यहां बकरे आदि का बलि निषेध है. कुरसेला नया हाट स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर है. दशहरा पर यहां वर्षों पूर्व से भव्य मेला लगता आया है. रेल स्टेशन कुरसेला के मालगोदाम परिसर में दुर्गा का मंदिर है. रेल कॉलोनी व आसपास गावों के लोग आस्था के भक्ति भावों से नवरात्र की पूजा करने आते है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
