राज्य स्तरीय योगासन में साउथ प्वाइंट की काव्या ने जीता गोल्ड मॉडल

राज्य योगासन प्रतियोगिता में बुंडू की पांचवीं कक्षा की छात्रा काव्या ने पहले ही प्रयास में स्वर्ण पदक जीतने का गौरव प्राप्त किया है.

बुंडू. डीपीएस बोकारो में 29 से 31 अगस्त के बीच आयोजित झारखंड राज्य योगासन प्रतियोगिता में बुंडू के प्रख्यात विद्यालय साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल की पांचवीं कक्षा की छात्रा काव्या ने पहले ही प्रयास में स्वर्ण पदक जीतने का गौरव प्राप्त किया है. शानदार प्रदर्शन कर काव्या राष्ट्रीय योगासन खेल के लिए चयनित हुई हैं. झारखंड राज्य के छठवीं योगासन खेल प्रतियोगिता 2025-26 में काव्या ने निरंतर व कठिन अभ्यास के बलबूते यह सफलता अर्जित की है. राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पहले ही प्रयास में काव्या का स्वर्ण पदक जीतना, उनके अद्भुत योग कौशल का परिचायक है. काव्या की इस सफलता पर काव्या की माता शीतल प्रजापति व पिता राजेश प्रजापति ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपनी पुत्री की कठिन मेहनत को इसकी सफलता का श्रेय दिया है. साउथ प्वाइंट के प्राचार्य सुभाष कुमार पाटनी काव्या के स्वर्णिम सफलता पर हर्ष जताते हुए उन्हें विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन करने हेतु बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी. योग शिक्षक बबलू कुमार व सभी शिक्षकों ने काव्या की सफलता पर खुशी जताते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है.

शानदार प्रदर्शन कर काव्या राष्ट्रीय योगासन खेल के लिए चयनित हुई

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANAND RAM MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >