Samastipur News: शाहपुर पटोरी : नगर परिषद स्थित पटोरी बाजार के वार्ड 21 कवि चौक पर लगाये गये स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ किया गया. दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए वार्ड पार्षद गौतम कुमार ने कहा कि इस जगह पर उनके द्वारा काफी प्रयास के बाद लाइट लगाया गया है. इस लाइट की रोशनी से पूरा कवि चौक जगमगाते रहेगा. उन्होंने कहा कि इस लाइट के जलने के बाद कवि चौक के लोग काफी उत्साहित हैं. स्थानीय निवासी सह दुकानदार अशोक कुमार दास ने कहा कि लगता है अब कवि चौक भी शहर हो गया है. मौके पर अभय कुमार ठाकुर, सुबोध कुमार दास, चंदेश्वर दास, विक्रम कुमार, रंजन कुमार, गुड्डू कुमार मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
