जेएसएलपीएस के कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन

जेएसएलपीएस के कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन

प्रतिनिधि, गढ़वा राज्य आजीविका कर्मचारी संघ के आह्वान पर गढ़वा जिला इकाई के कर्मियों ने गु्रुवार को अपनी मांगों के समर्थन में पुराने समाहरणालय स्थित जेएसएलपीएस कार्यालय में एक दिवसीय धरना दिया. इसकी अध्यक्षता मुकेश कुमार पासवान ने की. इस दौरान जेएसएलपीएस कर्मियों ने आजीविका कर्मियों को स्थायी करने, आजीविका कर्मियों को राज्यकर्मी का दर्जा देने, एनएमएमयू मॉडल को लागू करने आदि की मांग रखी. इस मौके पर जिला सचिव विजय राम ने कहा कि अपने आंदोलन के क्रम में सभी ने नौ से 12 सितंंबर तक लगातार काला बिल्ला लगाकर कार्य किया. इसके बाद 18 व 19 सितंबर को कलमबंद हड़ताल की थी और अब 24 व 25 सितंबर को जिलास्तरीय धरना दिया. इसके बाद भी यदि उनकी मांगे पूरी नहीं होती है तो सात व आठ अक्टूबर को मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे. 30 अक्टूबर व एक नवंबर को दो दिन का हड़ताल व छह नवंबर से अनिश्चितकालीन अवकाश पर वे सभी चले जायेंगे. मौके पर उपरोक्त के अलावे जिला कोषाध्यक्ष नागेंद्र पाल, अजीत कुमार, रत्नेश कुमार, मटुकी सिंह, राजदेव बाड़ा, मो गुलाम जिलानी, धमेंद्र कुमार, अजय कुमार, अनिमेश दूबे, पुष्पा कुमारी, गुड्डी देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >