खगड़िया. जिले के सभी लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए जांच टीम का गठन किया गया. जिलाधिकारी नवीन कुमार के आदेश पर जांच टीम द्वारा दो से पांच सितंबर तक सभी स्वास्थ्य संस्थानों की जांच की जायेगी. जांच के बाद छह सितंबर की शाम तक रिपोर्ट जिलाधिकारी को समर्पित करेंगे. बताया जाता है कि स्वास्थ्य सेवा सरकार की प्राथमिकता है. गुणवत्तापूर्ण सभी स्वास्थ्य सेवाएं जैसे ओपीडी, इमरजेंसी सेवाएं, आइपीडी, दवा वितरण, खून जांच की सुविधा, पंजी संधारण की स्थिति की जानकारी ली जाएगी. अलौली सीएचसी व एपीएचसी मघौना की जांच सदर एसडीओ धनंजय कुमार, एपीएचसी बहादुरपुर, मोहरा घाट, मारन डीह, शुंभा की जांच वरीय उपसमाहर्ता प्रवीण कुमार व जिला कृषि पदाधिकारी अविनाश कुमार करेंगे, जबकि सीएचसी चौथम व एपीएचसी मलपा की जांच डीआरडीए निदेशक मनीष कुमार, चौथम एपीएचसी सोनवर्षा घाट व ठुठी मोहनपुर की जांच प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी प्रमथ मयंक, सीएचसी परबत्ता, एपीएचसी नयागांव, एपीएचसी भरतखंड की जांच गोगरी एसडीओ प्रधुम्न सिंह करेंगे. वहीं एपीएचसी कोलवारा, माधवपुर की जांच अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अंकित कुमार, पीएचसी बेलदौर, एपीएचसी पिरनगरा, एपीएचसी कुर्वन की जांच जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी चंदन कुमार, सदर पीएचसी व एपीएचसी रानी सकरपुरा की जांच अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विवेक सुगंध करेंगे, जबकि एपीएचसी भदास, एपीएचसी पचखुट्टी की जांच डीआरडीए निदेशक सुधीर कुमार करेंगे. सीएचसी मानसी, एपीएचसी सैदपुर की जांच वरीय उपसमाहर्ता कौशिकी कश्यप करेंगी. वहीं एपीएचसी बहला बाजार की जांच सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग शशि प्रिया, अनुमंडल हॉस्पिटल गोगरी, एपीएचसी महेशखूंट, एपीएचसी गौछारी की जांच जिला परिवहन पदाधिकारी विकास कुमार करेंगे. एपीएचसी पसराहा फांड़ी, एपीएचसी बसुआ की जांच जिला पंचायती राज पदाधिकारी अनिल तिवारी करेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
