राशन वितरण गड़बड़ी मामले की हुई जांच

राशन वितरण गड़बड़ी मामले की हुई जांच

ऊटारी रोड. प्रखंड क्षेत्र के मुरमा कलां ग्राम में संचालित सहारा एसएचजी जनवितरण प्रणाली दुकान का बुधवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने जांच किया. एक सप्ताह पूर्व लाभुकों ने उक्त पीडीएस दुकान पर तीन माह का अंगूठा लगवा कर दो माह का ही राशन देने का आरोप लगाया था. साथ ही लाभुकों ने राशन को लेकर हंगामा किया था. बुधवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने उक्त पीडीएस दुकान की जांच किया. इस दौरान प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को बताया कि सितंबर माह का अंगूठा लगवा लिया गया है, लेकिन राशन अब तक नहीं मिला है, अगस्त माह का राशन मिला है.साथ ही कई लाभुकों ने चना दाल नहीं मिलने की भी शिकायत की. इस संबंध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रंधीर कुमार ने बताया कि दुकान जांच करने पहुंचे थे. लेकिन दुकान में ताला बंद पाया गया. इस वजह से राशन का भौतिक सत्यापन नहीं हो सका. पूरे मामले की रिपोर्ट उच्च पदाधिकारी को भेजा जायेगा.मामले जांच के बाद दोषी पाये जाने पर डीलर पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >