फोटो 24 डालपीएच- 23 पाटन. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रमुख शोभा देवी की अध्यक्षता में अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक हुई. इस दौरान अस्पताल परिसर की साफ सफाई, दवा की उपलब्धता, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. प्रमुख शोभा देवी व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित कुमार झा ने संयुक्त रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया. इस क्रम में प्रसव कक्ष, ओपीडी, इमरजेंसी, दवा का स्टॉक पंजी, चिकित्सकों व कर्मियों की उपस्थिति समेत अन्य सभी सुविधाओं का जायजा लिया. मौके पर डॉ श्रवण कुमार मेहता, डॉ आनंद कुमार, डॉ कृष्णा कुमार, डॉ संतोष कुमार सिंह, बीपीएम शशिकांत कुमार, प्रखंड लेखा प्रबंधक धीरज कुमार सिन्हा, एमटीएस उदय चौधरी, अनुप कुमार समेत अन्य कई लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
