कुरसेला सड़क दुर्घटना में घायल तीन वर्षीय बच्ची की पीएचसी कुरसेला से हायर सेंटर रेफर करने के बाद मौत हो गयी. बच्ची की मौत से परिजनों ने पीएचसी में आक्रोश प्रकट किया. मृत बच्ची भवानी कुमारी पिता पिंटू कुमार पोठिया थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव की थी. बच्ची सलेमपुर गांव के सड़क पर टोटो से कुचल कर गम्भीर रुप से घायल हो गयी थी. घायल बच्ची का उपचार गांव के किसी निजी चिकित्सक के यहां कराया गया था. घायल बच्ची की स्थिति बिगड़ती देख निजी चिकित्सक ने रेफर कर दिया. परिजन बच्ची को पीएचसी कुरसेला लेकर आये. पीएचसी में उपचार बाद घायल बच्ची को विशेष चिकित्सा के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. पीएचसी से रेफर होने के बाद बच्ची की मौत हो गयी. उपचार के लिए पीएचसी लायी गयी बच्ची की स्थिति बेहद गम्भीर बनी हुई थी. बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. परिजन पीएचसी के चिकित्सक पर आक्रोशित हो भड़क गये. बच्ची की मौत पर परिजन विलाप कर रहे थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
