जायंट्स ग्रुप का सेवा सप्ताह 16 सितंबर से होगा शुरू

जायंट्स ग्रुप का सेवा सप्ताह 16 सितंबर से होगा शुरू

गढ़वा. जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के तत्वावधान में ज्ञान निकेतन स्कूल में अध्यक्ष राकेश केशरी की अध्यक्षता में जायन्ट्स सेवा सप्ताह 2025 में होने वाले कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक हुई. इस दौरान सर्वसम्मति से 16 सितंबर को रंका मोड़ पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, 17 सितंबर को उड़सुगी ग्राम के खुशमाहा टोला में मच्छरदानी वितरण ,18 सितंबर को हिंदुस्तान सैनेटरी के पास पौधा वितरण, 19 सितंबर को मध्य विद्यालय टंडवा में निःशुल्क दंत जांच शिविर, 20 सितंबर को ज्ञान निकेतन स्कूल में अंगदान पर पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिता, 21 सितंबर को सम्मान तथा समापन समारोह का आयोजन किया जायेगा. इस दौरान प्रशासनिक निदेशक मोजिबुद्दीन खान ने अब तक किये गये कार्यक्रामों का ब्यौरा प्रस्तुत किया. इस मौके पर जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 8 के निवर्तमान अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय, फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, मदन प्रसाद केशरी, स्पेशल कमिटी के पूर्व सदस्य विजय केशरी,फेडरेशन पदाधिकारी नन्द कुमार गुप्ता,पूर्व फेडरेशन उपाध्यक्ष मनोज केशरी, जायन्ट्स ग्रुप गढ़वा के वर्त्तमान अध्यक्ष राकेश केशरी, कमलेश कुमार गुप्ता, अवधेश कुशवाहा, चंद्रभूषण सिन्हा, मोजिबुद्दीन खान, अशोक केशरी, ध्रुव केशरी, विनोद गुप्ता, सुनील कुमार अग्रवाल, मनोज केशरी, रविन्द्र केशरी, मनदीप सोनी, अरुण कुमार, संतोष कुमार मेहता,अजय केशरी,विजय केशरी, गुप्तेश्वर सोनी, संजय कुमार ठाकुर आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >