टोटो-बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो महिला सहित चार घायल

टोटो-बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो महिला सहित चार घायल

कोढ़ा कोढ़ा थाना के निकट एनएच 31 पर बुधवार को टोटो- बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी. जिससे चार लोग जख्मी हो गये. जिनमें दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं. ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को कोढ़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. डॉ पायल ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया. सहदेव राम 45, फूला देवी 65 बकरीकोल, केनगर थाना निवासी की स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. अन्य घायलों में पवन महतो 55 राज्जीगंज रामपुर पंचायत और रोशन खातून 20 वर्ष बकरीकोल, केनगर थाना निवासी शामिल हैं. डॉक्टरों के अनुसार सभी को कई जगह चोटें आई हैं. हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >