Buxar News: वाहन जांच में लगाया 11 हजार का जुर्माना

अपराध पर नियंत्रण को लेकर रविवार को डुमरांव बिक्रामगंज पथ पर नावानगर थाना के सामने पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया.

नावानगर

. अपराध पर नियंत्रण को लेकर रविवार को डुमरांव बिक्रामगंज पथ पर नावानगर थाना के सामने पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान दर्जनों बाइक व चार पहिया वाहनों की सघन जांच की गई. बिना हेलमेट के चल रहे वाहन चालकों को सख्त चेतावनी देकर यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी गयी.

जांच के दौरान हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य कागजातों का भी जांच किया गया.कागजातों के अभाव वाहनों से स्थानीय थाना में 11 हजार रुपया का चालान काटा गया. थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि वाहन जांच में बिना हेलमेट व यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों से 11 हजार रुपया का जुर्माना उसूला गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

RAVIRANJAN KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >