मारपीट, पिता की मौत, पुत्री घायल

थाना में दर्ज कराया मामला

नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के फरही पंचायत के वार्ड संख्या 12 जोगीपुर गांव में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पिता व पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गये. जबकि गंभीर हालत में दोनों को इलाज के लिए परिजनों ने रेफरल अस्पताल फारबिसगंज में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं उनकी पुत्री का गंभीर स्थिति में इलाज जारी है. सूचना पर पहुंचे नरपतगंज पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से पूछताछ के बाद मृतक के शव को अपने कब्जे में लिया. जहां परिजनों से पूछताछ के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया गया. मृतक में फरही पंचायत के वार्ड संख्या 12 जोगीपुर निवासी 55 वर्षीय विशेंद्र मंडल पिता महावीर मंडल व घायल में उनकी 16 वर्षीय पुत्री ज्योति कुमारी है. जानकारी अनुसार शुक्रवार को मामूली सा विवाद को लेकर पड़ोस के ही लोगों से मारपीट हो गयी. घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने 55 वर्षीय व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया. मामले को लेकर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. वहीं परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >