कर्रा.
चाणक्य पब्लिक स्कूल लोधमा में बुधवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई. जिसमें बच्चों ने विभिन्न वेश-भूषा में भाग लेकर सबका मन मोह लिया. प्रतियोगिता में बच्चों ने डॉक्टर, सैनिक, शिक्षक, स्वतंत्रता सेनानी, राजा-रानी तथा सामाजिक संदेशों से जुड़ी वेशभूषा धारण कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. निर्णायक मंडल ने बच्चों की प्रस्तुति, संवाद और आत्मविश्वास के आधार पर विजेताओं का चयन किया. विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. विद्यालय के निदेशक अयोध्या केसरी ने कहा कि प्रतियोगिता बच्चों में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति और रचनात्मकता को बढ़ावा देती हैं. अभिभावकों और अध्यापकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
