जीवन रूपी रंगमंच पर सबका अलग अभिनय : राजीव रंजन

जीवन रूपी रंगमंच पर सबका अलग अभिनय : राजीव रंजन

प्रतिनिधि : हरिहरगंज

जीवन एक रंगमंच की तरह है, जहां प्रत्येक व्यक्ति को अपना किरदार निभाना होता है. मानव जीवन का उद्देश्य धर्म, सेवा और समाज कल्याण होना चाहिए. यह बात मंगलवार की रात सुल्तानी हाई स्कूल के मैदान में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सह समाजसेवी राजीव रंजन ने कही. इससे पूर्व उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और मां दुर्गा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की. साथ ही देवी मंडप में माथा टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं अमन-चैन की कामना की. शारदीय नवरात्र के अवसर पर नवयुवक समिति की ओर से आयोजित इस कथा प्रवचन में अयोध्या से पधारी कथा वाचिका देवी अनुराधा सरस्वती जी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने से जीवन में भक्ति, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. वहीं भक्तों ने अमृतमय कथा का रसपान कर शांति का अनुभव किया. इस अवसर पर समिति निदेशक फुटूक सिंह, अध्यक्ष सीटू सिंह, कोषाध्यक्ष विपुल सिंह, सचिव अमित सिंह, उपाध्यक्ष निरंजन सिंह, उप सचिव विवेक सिंह, संयोजक अभिषेक सिंह समेत मुखिया विनय सिंह, पुजारी संजीव सिंह सहित ग्रामीण व श्रद्धालु मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >