-शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट -दीपक ब्रदर्स बुढ़मू की टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है खेल संवाददाता, रांची वेस्टर्न डायमंड एफसी जामताड़ा शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गया है. सोमवार को खेले गये अपने दूसरे राउंड के मैच में वेस्टर्न डायमंड ने चिटकोटा एफसी रातू को टाइब्रेकर में 4-3 गोल से हराया. इससे पहले दीपक ब्रदर्स बुढ़मू की टीम समीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी है. इससे पूर्व सोमवार को खेले गये पहले मैच में वेस्टर्न डायमंड ने पेनाल्टी शूटआउट में रनिया टाइगर खान गोरे को 4-3 से हराया. निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 गोल से बराबरा पर रहीं. वहीं, दूसरा मैच चिटकोटा एफसी रातू और मेसी झारखंड एफसी चचकोपी के बीच खेला गया. तय समय तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहने के बाद पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लेना पड़ा. इसमें चिटकोटा एफसी रातू ने मेसी झारखंड एफसी को 5-2 से पराजित कर दिया. इससे पहले मैचों का शुभारंभ रांची जिला अल्प संख्यक कांग्रेस के उपाध्यक्ष मोहम्मद खालिद, मांडर पंचायत के मुखिया प्रकाश खलखो, संरक्षक पितरूस खलखो, मीडिया प्रभारी लाखो उरांव, मो रकीब, मो साकिब, दुर्गा खलखो आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. मंगलवार दो सितंबर को पहला मैच अंश क्लब कांके व आरसी मिशन मांडर और दूसरा मैच द रॉयल स्टार क्लब कानीजाड़ी व हातू कोड़ा सत्यारी टोली के बीच खेला जायेगा. मौके पर मो शकिब (छोटू), खेल प्रभारी फ्रांसिस जेवियर खलखो, मो रशीद, लखो उरांव, कृष्णा, मो अबदुल्ला, रंजीत खलखो सहित अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
