डीवीसी विस्थापितों का धरना वार्ता के बाद समाप्त

प्रखंड के उरवां फार्म में डीवीसी विस्थापित संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहा अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को 12वें दिन वार्ता के बाद समाप्त हो गया.

प्रतिनिधि, चंदवारा

प्रखंड के उरवां फार्म में डीवीसी विस्थापित संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहा अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को 12वें दिन वार्ता के बाद समाप्त हो गया. समिति और प्रशासन के बीच हुई वार्ता में विस्थापितों की आठ सूत्री मांगों पर सहमति बनी. वार्ता के दौरान अंचलाधिकारी ने बताया कि विस्थापितों की जमीन से संबंधित कागजी कार्य का अधिकांश भाग पूरा कर लिया गया है, और शेष कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जायेगा. उन्होंने आश्वासन दिया कि बारिश समाप्त होने के बाद एनएच से जलाशय तक जाने वाले रास्ते का निर्माण कराया जायेगा. वहीं स्कूलों में डिजिटल बोर्ड और लाइब्रेरी जैसी त्वरित सुविधाओं को 10 दिनों के अंदर पूरा करने का भरोसा दिया गया. इन आश्वासनों के बाद समिति ने धरना प्रदर्शन को अस्थायी रूप से स्थगित करने की घोषणा की. समिति ने स्पष्ट किया कि भविष्य में डीवीसी विस्थापित संघर्ष समिति जो भी निर्णय लेगी, उस पर विचार कर आगे की रणनीति तय की जायेगी. इस दौरान पूर्व विधायक प्रत्याशी कृष्णा यादव ने कहा कि फिलहाल धरना को स्थगित किया गया है, हमें आशा है कि हम विस्थापितों के जायज मांग को पूरा किया जायेगा, अगर कोई गड़बड़ी हुई तो हमलोग पुनः इससे बड़े धरने के लिए बाध्य होंगे. धरना स्थल पर अंचल अधिकारी अशोक भारती, पूर्व विधायक प्रत्याशी कृष्णा यादव, स्टर्लिंग कंपनी के एचआर राजेश सिंह, पूर्व मुखिया वीरेंद्र पासवान, मोती दास, सयैद अनवर, बालकिशुन यादव, शीतल यादव, मथुरा यादव, गुलाब यादव, बजरंगी यादव, पप्पू दास, महेश कुमार, छोटन कुमार, राजू दास, दिलीप यादव, कैलाश वर्मा, कैलाश पासी, विकास पासी, शिवशंकर शर्मा, रुपेश कुशवाहा, रणदीप कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >