Samastipur News:पहली बार समस्तीपुर से तिरुपति के बीच सीधी ट्रेन सेवा

रक्सौल और चर्लपल्ली के मध्य चलने वाली 07052/ 07051 रक्सौल-चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल का टर्मिनल परिवर्तन किया जा रहा है.

Samastipur News:समस्तीपुर : समस्तीपुर से तिरुपति के बीच सीधी ट्रेन सेवा लोगों को मिलने जा रही है. रक्सौल और चर्लपल्ली के मध्य चलने वाली 07052/ 07051 रक्सौल-चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल का टर्मिनल परिवर्तन किया जा रहा है. यह स्पेशल चर्लपल्ली की बजाए तिरुपति स्टेशन से खुलेगी. 07051 तिरुपति रक्सौल स्पेशल तिरुपति से शनिवार को 08.15 बजे खुलकर 21.03 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी. यहां से यह स्पेशल 21.05 प्रस्थान कर अपने पूर्व निर्धारित समय एवं ठहराव के अनुसार रुकते हुए सोमवार को 13.30 बजे रक्सौल पहुंचेगी. 2 दिसंबर तक खुलने वाली 07052 रक्सौल तिरुपति स्पेशल रक्सौल से मंगलवार को 08.30 बजे खुलकर अपने पूर्व निर्धारित समय एवं ठहराव के अनुसार रुकते हुए गुरुवार को 04.00 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी. 04.02 बजे आगे के लिए प्रस्थान कर 18.30 बजे तिरुपति पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >