Samastipur News:अपरिहार्य प्रवृत्ति बन रही शिक्षा में डिजिटल परिवर्तन : डा. शशि

समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में विद्यार्थियों के लिए डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए कॉलेज का मोबाइल एप लॉन्चिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया

Samastipur News:समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में विद्यार्थियों के लिए डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए कॉलेज का मोबाइल एप लॉन्चिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया. अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. शशिभूषण कुमार ”शशि” ने की. मुख्य अतिथि जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सत्येन कुमार, डॉ. रीतेश चौरसिया तथा डॉ. खुर्शीद अहमद खान आदि थे. कॉलेज द्वारा विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों को डिजिटल माध्यम से सुलभ बनाने के लिए विशेष मोबाइल एप का लोकार्पण किया गया. एप का लाइव डेमो प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि विद्यार्थी अब घर बैठे ही ऑनलाइन एडमिशन, स्टेटस ट्रैकिंग, सर्टिफिकेट आवेदन, उपस्थिति, परीक्षा संबंधी सूचना और कॉलेज की तमाम जानकारी प्राप्त कर सकेंगे. विदित हो कि लनामिविवि का यह पहला कॉलेज है जिसने अपना स्वयं का मोबाइल एप विकसित कर विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल सुविधा प्रदान की है. इस कदम से कॉलेज ने विश्वविद्यालय क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है. जूही कुमारी ने कहा कि इस प्रकार की डिजिटल पहल शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी साबित होंगी. प्रधानाचार्य डॉ. शशिभूषण कुमार ”शशि” ने कहा कि आज के तकनीकी युग में शिक्षा में डिजिटल परिवर्तन एक अपरिहार्य प्रवृत्ति बनता जा रहा है. आधुनिक तकनीकी समाधानों का अनुप्रयोग न केवल शिक्षण गतिविधियों को अनुकूलित करता है, बल्कि शिक्षकों, छात्रों और शैक्षणिक संस्थानों को व्यावहारिक लाभ भी पहुंचाता है. निदेशक जाहिद अख्तर ने बताया कि यह एप विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है. डा. सत्येन कुमार ने कहा कि शिक्षा में डिजिटल परिवर्तन, शिक्षण, अधिगम और शैक्षिक प्रबंधन गतिविधियों में डिजिटल तकनीकों के अनुप्रयोग की प्रक्रिया है. इसमें शिक्षण विधियों में सुधार, शिक्षण सहायक उपकरणों का उन्नयन, और छात्रों के साथ-साथ प्रशिक्षण में शामिल छात्रों के अधिगम अनुभवों को बेहतर बनाना शामिल है. कार्यक्रम का संचालन डॉ. रोहित प्रकाश एवं डॉ. कुणाल द्वारा किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >