Darbhanga:नैतिक मूल्यों को सदैव सर्वोपरि रखें और जीवन में उनका पालन करें : डॉ अलका झा

दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में सोमवार को एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

सदर. दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में सोमवार को एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें दरभंगा मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अलका झा ने विद्यार्थियों से प्रत्यक्ष संवाद करते हुए उन्हें न केवल शिक्षा के महत्व बल्कि जीवन मूल्यों और समाज सेवा के प्रति जागरूक किया. उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त कर नौकरी पाना नहीं है बल्कि एक सशक्त और संवेदनशील नागरिक के रूप में व्यक्तित्व का निर्माण करना है. उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे केवल जौब शीकर बनने की मानसिकता से बाहर निकलें और अपने नवाचार व नेतृत्व क्षमता के बल पर जौब प्रोभाइडर बनने की दिशा में आगे बढ़े. युवाओं को चार प्रमुख संदेश दिए. नैतिक मूल्यों को सदैव सर्वोपरि रखें और जीवन में उनका पालन करें. समाज और जरूरतमंदों की सेवा को अपना दायित्व समझे. हर कार्य को समर्पण और ईमानदारी से करें तभी सफलता संभव है.आत्मअनुशासन समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच जीवन को सार्थक बनाते हैं. कॉलेज के प्राचार्य प्रो.डॉ संदीप तिवारी ने कहा कि तकनीकी शिक्षा को यदि सामाजिक सरोकार से जोड़ा जाए तो समाज में सार्थक बदलाव संभव है. कहा कि आज का युग केवल तकनीकी दक्षता तक सीमित नहीं है बल्कि नैतिकता अनुशासन और सेवा-भावना भी एक सफल इंजीनियर की पहचान है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >