Dhanbad News: सिंदरी में ठनका गिरने से दो युवकों की मौत

Dhanbad News: मनोहरटांड़ मल्लिक टोला के रहनेवाले थे उत्तम मल्लिक व रोहित महतो Dhanbad News: ठनका गिरने से गुरुवार शाम सिंदरी के दो युवकों की मौत हो

Dhanbad News: मनोहरटांड़ मल्लिक टोला के रहनेवाले थे उत्तम मल्लिक व रोहित महतो Dhanbad News: ठनका गिरने से गुरुवार शाम सिंदरी के दो युवकों की मौत हो गयी. मृतकों में उत्तम उर्फ झंटू मल्लिक (26) व रोहित महतो (18) थे. दोनों मनोहरटांड़ मल्लिक टोला के निवासी थे. बताया जाता है कि मल्लिक टोला के रंजीत मल्लिक का पुत्र उत्तम व लगन महतो का पुत्र रोहित घर से बाहर थे. शाम साढ़े चार बजे अचानक गर्जन के साथ बारिश होने लगी. बारिश से बचने के लिए दोनों नवनिर्मित हनुमान मंदिर में चले गये. इसी दौरान मंदिर के बगल के पेड़ पर ठनका गिरा. इससे मंदिर की दीवार टूट गयी. साथ ही, दोनों युवक भी बुरी झुलस तरह गये. आनन-फानन में दोनों को स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां से उन्हें एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया. लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया. ठनका से पेड़ भी झुलस गया और मंदिर भी क्षतिग्रस्त हुआ है. सूचना पाकर सिंदरी थाना प्रभारी संजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी लोगों से ली. दोनों शव एसएनएमएमसीएच की मर्चरी में रखे गये हैं. शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शवों को गांव लाया जायेगा. घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है. दोनों ही मृतकों के पिता दिहाड़ी मजदूर हैं. रंजीत मल्लिक विवाहित था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >