दुर्गा मंदिर चौक से गुरुद्वारा तक खराब लाइटों की मरम्मत, चावल पट्टी के पास अतिक्रमण हटाने की मांग

दुर्गा मंदिर चौक से गुरुद्वारा तक खराब लाइटों की मरम्मत, चावल पट्टी के पास अतिक्रमण हटाने की मांग

कटिहार विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, कटिहार इकाई के पदाधिकारियों ने महापौर उषा देवी अग्रवाल से बुधवार को मिले. दुर्गापूजा को लेकर संगठन ने कई महत्वपूर्ण मांगें रखी. पदाधिकारियों ने महापौर से आग्रह किया अष्टमी व नवमी के दिन खोइचा भरने के दौरान माताओं और बहनों की बड़ी दुर्गा स्थान मंदिर में भारी भीड़ होती है. सुविधा के लिए लाइन में मेट बिछाने व पानी का छिड़काव की व्यवस्था की जाय. बिजली गुल होने पर असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए हाई मास्क टावर पर जनरेटर की सुविधा सुनिश्चित किया जाय. दुर्गा मंदिर चौक से गुरुद्वारा तक खराब लाइटों की मरम्मत कराने तथा बड़ा बाजार क्षेत्र में चावल पट्टी के मंदिरों के पास अतिक्रमण हटाने की मांग की. नवरात्रि के दौरान मांस व मछली की दुकानों को बंद कराने, अंधकार वाले क्षेत्रों में जनरेटर की सुविधा उपलब्ध कराने, दुर्गापूजा पंडालों व मंदिर मार्गों पर नियमित सफाई एवं चुना-बिलिचिंग कराने तथा तीनगछिया से चौधरी मोहल्ला होते हुए दुर्गास्थान रोड की मरम्मत और सफाई कराने का भी आग्रह किया गया. महापौर उषा देवी अग्रवाल ने सभी को आश्वासन दिया कि नगर निगम की ओर से इन मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई की जायेगी. प्रान्त सुरक्षा प्रमुख अनीश सिंह, जिला संयोजक राणा सोनी, पूर्व विभाग संयोजक पवन पोद्दार, विष्णु शांडिल्य, हर्षित कुमार, पीयूष सिंह, बादल रमानी, विक्की कुमार, आयुष मिश्रा, दिनेश पांडे, चानसी यादव, राहुल कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >