Deoghar news : सरसबाद में करम महोत्सव के दौरान हुई नृत्य प्रतियोगिता

कोलियरी प्रक्षेत्र के बलियापुर स्थित सरसबाद मैदान में स्काई फाउंडेशन की ओर से भव्य करम महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें नृत्य प्रतियोगिता हुई व अतिथि कलाकारों ने भी गीतों की प्रस्तुति दी.

प्रतिनिधि, चितरा . कोलियरी प्रक्षेत्र के बलियापुर स्थित सरसबाद मैदान में सोमवार को स्काई फाउंडेशन की ओर से भव्य करम महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में गीतों की प्रस्तुति दी गयी, जिस पर उपस्थित दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने झारखंड की संस्कृति व परंपरा के अनुरूप गीतों की प्रस्तुति दी, साथ ही उक्त कार्यक्रम के दौरान करम नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. धनबाद से आयी गायिका सावित्री कर्मकार के अलावा कई सोशल मीडिया के कलाकार, कॉमेडियन ने अपनी अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी. जिसका लोगों ने भरपूर लुफ्त उठाया. इस दौरान कई वक्ताओं ने करम पूजा से जुड़ी लोक संस्कृति व परंपरा पर अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि हम सभी का यह जिम्मेदारी है कि अपनी लोक संस्कृति को बचाये रखना है. जिससे आने पीढ़ियों भी अपनी संस्कृति को जान सके. वहीं दूसरी ओर करम नृत्य प्रतियोगिता में बलियापुर- 2, सरसबाद, केंदजोरिया, पहरूडीह, आसनबनी, हेमलाडीह, करमाटांड़-2 आदि जगहों के स्थानीय कलाकार ने भाग लिया, जिसमें सभी प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया. मौके पर जिला झारखंड चिह्नितिकरण आयोग के सदस्य नरसिंह मुर्मू, परिषद सदस्य मिसिल हांसदा, भाकपा नेता पशुपति कोल, मुखिया प्रतिनिधि जतन महतो, अरुण महतो, भूदेव चंद्र महतो, सुबोध महतो, हरिश्चंद्र महतो, राजेश महतो सहित स्काई फाउंडेशन के दर्जनों सदस्य व सैंकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >